Preserving the eternal wisdom of all sacred traditions — 100% ad-free & open-source.
Bhagavad Gita Speaker Profile

Bhagavad Gita Quotes by Arjuna

अर्जुन के मुखारविंद से पावन उपदेश

Role and Significance

Arjuna, the legendary Pandava warrior and close friend of Lord Krishna, represents the archetypal seeker in the Bhagavad Gita. His intense moral dilemma and grief on the battlefield of Kurukshetra initiate the dialog, leading to His ultimate surrender and realization of the cosmic truth.

भूमिका एवं आध्यात्मिक महत्त्व

पाण्डु पुत्र और अद्वितीय धनुर्धारी अर्जुन महाभारत के परम योद्धा और भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य सखा हैं। कुरुक्षेत्र के युद्धभूमि में उनका विशाल और कर्तव्यभ्रम ही इस महान संवाद का कारण बना, जिसके माध्यम से उन्होंने मानवता की ओर से परम सत्य के मार्ग पर भगवान से प्रश्न पूछे और अंततः आत्मज्ञान प्राप्त किया।

Important Verses Spoken by Arjuna (4 shlokas)

1.21

अर्जुन उवाच हृषीकेशं तदा वाक्यमिदमाह महीपते। सेनयोरुभयोर्मध्ये रथं स्थापय मेऽच्युत

अर्जुन बोले - हे अच्युत! दोनों सेनाओं के मध्य में मेरे रथ को आप तब तक खड़ा कीजिये, जब तक मैं युद्धक्षेत्र में खड़े हुए इन युद्ध की इच्छावालों को देख न लूँ कि इस युद्धरूप उद्योग में मुझे किन-किन के साथ युद्ध करना योग्य है।

O Krishna, place my chariot in the middle between the two armies, so that I may behold those who stand here, desirous to fight, and know with whom I must fight when the battle is about to commence.

1.22

यावदेतान्निरीक्षेऽहं योद्धुकामानवस्थितान्। कैर्मया सह योद्धव्यमस्मिन्रणसमुद्यमे

अर्जुन बोले - हे अच्युत! दोनों सेनाओं के मध्य में मेरे रथ को आप तब तक खड़ा कीजिये, जब तक मैं युद्धक्षेत्र में खड़े हुए इन युद्ध की इच्छावालों को देख न लूँ कि इस युद्धरूप उद्योग में मुझे किन-किनके साथ युद्ध करना योग्य है।

O Krishna, place my chariot in the middle between the two armies, so that I may behold those who stand here, desirous to fight, and know with whom I must fight when the battle is about to commence.

11.15

अर्जुन उवाच पश्यामि देवांस्तव देव देहे सर्वांस्तथा भूतविशेषसङ्घान्। ब्रह्माणमीशं कमलासनस्थ मृषींश्च सर्वानुरगांश्च दिव्यान्

हे देव ! मैं आपके शरीरमें सम्पूर्ण देवताओंको, प्राणियोंके विशेष-विशेष समुदायोंको कमलासनपर बैठे हुए ब्रह्माजीको, शङ्करजीको, सम्पूर्ण ऋषियोंको और सम्पूर्ण दिव्य सर्पोंको देख रहा हूँ।

O God, I see all the gods in Your body, as well as hosts of various classes of beings, Brahma the Lord seated on the lotus, all the sages, and the celestial serpents.

11.36

अर्जुन उवाच स्थाने हृषीकेश तव प्रकीर्त्या जगत् प्रहृष्यत्यनुरज्यते च। रक्षांसि भीतानि दिशो द्रवन्ति सर्वे नमस्यन्ति च सिद्धसङ्घाः

हे अन्तर्यामी भगवन् ! आपके नाम, गुण, लीलाका कीर्तन करनेसे यह सम्पूर्ण जगत् हर्षित हो रहा है और अनुराग(-प्रेम-) को प्राप्त हो रहा है। आपके नाम, गुण आदिके कीर्तनसे भयभीत होकर राक्षसलोग दसों दिशाओंमें भागते हुए जा रहे हैं और सम्पूर्ण सिद्धगण आपको नमस्कार कर रहे हैं। यह सब होना उचित ही है।

It is fitting, O Krishna, that the world delights and rejoices in Your praise; demons fly in fear in all directions and the hosts of the perfected ones bow to You.

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q: How many verses does Arjuna speak in the Bhagavad Gita?

Arjuna speaks 84 verses in the Bhagavad Gita, primarily raising questions, expressing despair, and singing praises of Krishna's cosmic form.

प्रश्न: भगवद्गीता में अर्जुन ने कितने श्लोक कहे हैं?

अर्जुन ने भगवद्गीता में कुल 84 श्लोक कहे हैं, जिनमें मुख्यतः उनके प्रश्न, उनका विषाद और भगवान के विराट रूप की स्तुति शामिल हैं।

Q: What was Arjuna's main conflict at the start of the Gita?

Arjuna's main conflict was the moral dilemma of fighting against his own family members, teachers, and elders, which paralyzed him with grief and anxiety.

प्रश्न: गीता के आरंभ में अर्जुन का मुख्य द्वंद्व क्या था?

अर्जुन का मुख्य द्वंद्व अपने ही सगे-संबंधियों, गुरुओं और पूज्य भीष्म पितामह के विरुद्ध शस्त्र उठाने का नैतिक संकट था, जिसने उन्हें गहरे विषाद और मानसिक असमर्थता से घेर लिया था।